एजुकेशन

UPSC Success Story: यूपीएससी के लिए छोड़ दी 30 लाख की नौकरी, छत्तीसगढ़ की पूर्वा बनीं IPS, कॉलेज के साथ ऐसे की थी तैयारी

UPSC Success Story of Poorva Agrawal: छत्तीसगढ़ की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल की कहानी बेहद रोचक है। पूर्वा अग्रवाल ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक करने के लिए अपनी 30 लाख की नौकरी छोड़ दी। हालांकि, उनके लिए UPSC Exam Crack करने का सफल आसान नहीं था। काफी संघर्ष के बाद उनको यह सफलता हासिल हुई है।

Image

UPSC 2023 क्रैक करने वाली पूर्वा अग्रवाल

Photo : Times Now Digital

UPSC Success Story of Poorva Agrawal: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा कहा जाता है। इस परीक्षा को क्रैक करने वाले कैंडिडेट्स की सफलता की कहानी (UPSC Success Story) लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। ऐसी ही एक कहानी है छत्तीसगढ़ की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल की। पूर्वा अग्रवाल ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक करने के लिए अपनी 30 लाख की नौकरी छोड़ दी। हालांकि, उनके लिए UPSC Exam Crack करने का सफल आसान नहीं था। काफी संघर्ष के बाद उनको यह सफलता हासिल हुई है। आइए उनके सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

UPSC Topper Poorva Agrawal: रायपुर की रहने वाली

पूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली हैं। पूर्वा के पिता एमएल अग्रवाल छत्तीसगढ़ टेक्निकल एजुकेशन में एडिश्नल डायरेक्टर हैं। वहीं, माता डॉ अनिता अग्रवाल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पूर्वा अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता ही चाहते थे कि बेटी सिविल सर्विस में जाए।

UPSC Topper Poorva Agrawal

पूर्वा अग्रवाल अपने माता पिता के साथ

Poorva Agrawal Schooling: कहां से की पढ़ाई?

पूर्वा अग्रवाल की स्कूलिंग रायपुर के डीएवी स्कूल से ही हुई है। पूर्वा को 10वीं में 10 CGPA मिला था, वहीं 12वीं में उन्होंने 97.6% अंक हासिल किए थे। स्कूलिंग के बाद पूर्वा हायर एजुकेशन के लिए वो दिल्ली आ गईं। पूर्वा बताती है कि उन्होंने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी की श्रीराम कॉलेज से की हैं। पूर्वा अग्रवाल अभी भी MA की पढाई दिल्ली के JNU से कर रही हैं। साथ ही UPSC की तैयारी भी शुरू कर दी।

छोड़ दी नौकरी

ग्रेजुएशन के बाद ही पूर्वा को एक सिंगापुर की एक बैंकिंग कंपनी कंपनी में हाई पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिल गया। वो बताती हैं कि उनकी सैलरी 30 लाख रुपये सालाना थी। एमए करते समय उनका मन यूपीएससी करने का हुआ। इसके लिए उन्होंने खुद से ही पढ़ाई शुरू कर दी। UPSC की बेहतर तरह से तैयारी के लिए पूर्वा ने नौकरी नहीं की।

UPSC 2023 में शानदार रैंक

पूर्वा ने पहले प्रयास में प्रीलिम्स परीक्षा तो क्लियर कर लिया, लेकिन मेन्स को क्लियर नहीं कर सकी। साल 2023 में वो दोगुनी तैयारी के साथ UPSC में बैठी और फिर हर रास्ता को आसान बनाते हुए चली गईं। साल 2023 की यूपीएससी परीक्षा में पूर्वा को रैंक 189 प्राप्त हुआ है। रैंक के अनुसार, पूर्वा को आईपीएस कैडर मिल सकता है।

IAS अवनीश शरण ने दी बधाई

हाल ही में पूर्वा अग्रवाल से मशहूर आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने मुलाकात की। IAS अवनीश शरण अक्सर युवाओं को प्रेरित करने के लिए पोस्ट शेयर करते हैं। इस कड़ी में पूर्वा के साथ उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि परिवार में स्वागत है। उन्होंने पूर्वा को बिलासपुर ऑफिस में मुलाकात की।

Awanish sharan Poorva Agrawal.

IAS अवनीश शरण के साथ पूर्वा अग्रवाल

पढ़ाई के साथ-साथ पूर्वा को स्वीमिंग का भी बहुत शौक है। वो कहती है कि स्कूल में उन्होंने स्वीमिंग का नेशनल भी खेला है। UPSC की तैयारी करने वालों को टिप्स देते हुए पूर्वा करती हैं कि उन्होंने पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया से भी काफी जुड़ाव रखा। सोशल मीडिया से लेकर फैमली फंक्शन और हॉबी को उन्होंने कभी नहीं छोड़ा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article