एजुकेशन

UPSC Prelims Exam 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम से पहले IFS अधिकारी रमेश बिश्नोई ने दिए टिप्स, आप भी कर लें नोट

UPSC Prelims Exam 2024: इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 26 मई को होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई।

Image

UPSC Prelims Exam 2024

UPSC Prelims Exam 2024, UPSC Civil Services Prelims Exam 2024 Date: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की तीसरी और देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। सबसे पहले यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा होती है, जिसमें सफल अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा देते हैं। फिर मेन्स परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को तीसरे और आखिरी चरण यानी इंटरव्यू राउंड से गुजरना होता है।

जून में होगी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा

इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 26 मई को होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई। बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

IFS अधिकारी रमेश बिश्नोई दिए टिप्स

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में लगातार पांच बार यूपीएससी प्रीलिम्स और चार बार IFS कटऑफ पास करने वाले भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी रमेश बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एस्पिरेंट्स के लिए कुछ टिप्स साझा किए हैं।

  • यूपीएससी की तैयारी के लिए नई किताबें खरीदने की जगह जो कुछ आपने पहले ही कवर कर लिया है उसे रिवाइज करें।
  • साथ ही जितना संभव हो उतने मॉक टेस्ट दें। इससे आपको एग्जाम से पहले गलतियां को पहचानने और उसे सुधारने का मौका मिलेगा।
  • मॉक टेस्ट देने के बाद उसको अच्छे से एनालाइज करें और गलतियों से सीखें। नई जानकारियों और अपनी गलतियों को नोट्स में जरूर लिखें।
  • पिछले सालों के पेपर के आधार पर ऐसे सवालों को प्राथमिकता दें, जिनके आने की संभावना अधिक हो। फालतू सवालों पर अपना वक्त न बर्बाद करें।
  • पिछले 10 सालों के यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर को एनालाइज करें। यूपीएससी में कई सवाल दोहराए भी जाते हैं। ऐसे में PYQs की प्रैक्टिस करके आप बेहतर स्कोर कर सकते हैं।
  • यूपीएससी के अलग अलग पैटर्न को समझने के लिए विभिन्न कोचिंग सेंटरों से ऑल इंडिया मॉक टेस्ट लें। इससे आपको परीक्षा के दिन सवाल हल करने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें: जून में इस तारीख को होगी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

यूपीएससी प्रीलिम्स CSAT में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article