एजुकेशन

UPSC Prelims Admit Card 2024: जून में इस तारीख को होगी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

UPSC Prelims Admit Card 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC Prelims Admit Card 2024

UPSC CSE Prelims Exam 2024, UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2024 Release Date: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC Prelims Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Prelims Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 26 मई को होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई। बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

UPSC Prelims Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपीएससी ने प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं होगी। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download UPSC Prelims Admit Card 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 15 जुलाई से होगी सीबाएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा, मई में शुरू होंगे आवेदन

UPSC CSE Prelims Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूपीएससी प्रीलिम्स CSAT में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बता दें कि यूपीएससी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके आयोजन साल में एक बार किया जाता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article