UPSC NDA और CDS 2 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य दिनों के मुकाबले पहले शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सभी मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इसका मकसद परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को समय पर उनके सेंटर तक पहुंचने में मदद करना है।
UPSC के अनुसार, NDA और CDS 2 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होनी है।
BRICS Summit के बीच लिया गया फैसला
दिल्ली में BRICS Summit के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक और आवाजाही से जुड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में UPSC NDA, CDS 2 Exam 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होने की आशंका है। उम्मीदवारों की इस चिंता को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC यह फैसला लिया, जिसमें बाद मेट्रो का शुरुआती समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
अब उम्मीदवार सुबह 6 बजे से किसी भी मेट्रो लाइन से अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे। इससे खासकर सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को काफी मदद मिलेगी।
परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर तक तक का रास्ता पहले से देख समझ लेना चाहिए, ताकि उस दिन यात्रा संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश निर्धारित समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को इस समय सीमा का खास ध्यान रखना होगा। परीक्षा देने के लिए e-Admit Card की प्रिंटेड कॉपी और सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी साथ ले जाना जरूरी है। UPSC ने 2026 की परीक्षा के लिए e-Admit Card 3 सितंबर को उपलब्ध कराया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 1936 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी, जानें कितनी है सैलरी
