UPSC Geo Scientist Pre Result 2023: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 3 मार्च 2023 को यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम चेक सकते हैं। यूपीएससी की लिखित प्रारंभिक परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।
यूपीएससी के जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता हासिल करेंगे। मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।
UPSC जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
यूपीएससी की इस भर्ती के उम्मीदवार संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन्स) परीक्षा, 2023 के शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने ई-प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा संबंधित विवरण उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
यूपीएससी के इस रिजल्ट के अलावा संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 3 मार्च, 2023 को यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2023 भी घोषित किया गया है। उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।
