एजुकेशन

UPSC ESE Mains Admit Card 2025: जारी हो गया इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPSC ESE Mains Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जारी कर दिया गया है। देखें कब है परीक्षाा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

Image

इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (image - upsconline.gov.in)

UPSC ESE Mains Admit Card 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो देखें कब है परीक्षा, कितनी पाली में होगी, क्या है समय?

UPSC ESE Mains Exam 2025 Date

परीक्षा 10 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। केवल UPSC ईएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

कितने पद भरे जाएंगे

इस भर्ती के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में 232 पदों पर भर्ती की जाएगी। अंतिम चयन प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण के अंकों के आधार पर होगा।

यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें:

  • upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'नया क्या है' सेक्शन देखें
  • 'ई-एडमिट कार्ड इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025' पर क्लिक करें
  • ईएसई एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर टैप करें
  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा का समय:

  • सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ईसीई पेपर (पेपर I): सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ईसीई पेपर (पेपर II): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी ज़रूर ले जाएं। इसके बिना आपको परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article