एजुकेशन

UPSC EPFO Exam 2024: जुलाई में इस दिन होगी पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, देखें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

UPSC EPFO PA Exam 2024 Date: यूपीएससी की तरफ से पर्सनल असिस्टेंट के कुल 323 पदों पर भर्तियां होने वाली है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। परीक्षा का आयोजन जुलाई में होगा। ऐसे में जो छात्र इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए हैं वो एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

UPSC EPFO PA Exam 2024

Photo : iStock

UPSC EPFO PA Exam 2024 Date: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। यूपीएससी पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के माध्यम से कुल 323 पदों पर भर्तियां होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कमर कस लें। परीक्षा का आयोजन जुलाई में होगा। ऐसे में जो छात्र इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए हैं वो एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

UPSC EPFO PA Exam 2024: कब होगी परीक्षा?

UPSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को होगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं-

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification पर क्लिक करें।
  • अब Download Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां UPSC EPFO के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

UPSC EPFO PA Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

एग्जाम मोडपेन एंड पेपर मोड
सवालों का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
सवालों की संख्या300
सही जवाब पर अंकहर सवाल पर एक अंक
कुल अंक300
निगेटिव मार्किंगगलत जवाब पर 0.33 अंक कटेंगे
परीक्षा का समय2 घंटे का पेपर
भाषाहिंदी और इंग्लिश
UPSC EPFO PA Exam Syllabus Download Here

वैकेंसी डिटेल्स

यूपीएससी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 323 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 132 पदों पर भर्तियां होंगी। वहीं, ओबीसी के लिए 87 पदों पर, EWS के लिए 32 पदों पर, एससी के लिए 48 पदों पर, एसटी के लिए 24 पदों पर और दिव्यांग वर्ग में कुल 12 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article