UPSC CSE 2026: कब जारी होगा सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 28, 2026, 06:07 PM IST
UPSC CSE Notification 2026 Kab Aayega: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन पहले 14 जनवरी को जारी किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से उसे स्थगित किया गया था। तब से अधिक तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
कब जारी होगा सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन (Photo - Canva)
UPSC CSE Notification 2026 Kab Aayega: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 को लेकर एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें कि पहले यह नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी किया जाना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित किया गया था। तब से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपीएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने की रिवाइज्ड डेट अभी तक बताई नहीं गई है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नोटिफिकेशन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कब होगी यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2026
जारी कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को होना है। लेकिन अभी तक इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। आइए आपको बताएं नोटिफिकेशन कहां जारी किया जाएगा और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। एक बार आयोग नोटिफिकेशन जारी कर दें तो आपको उसमें आवेदन की शुरुआत से लिए अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क समेत अन्य आवश्यक सारी जानकारी मिल जाएगी।
UPSC CSE 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
1. यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर चेक करें कि ओटीआर प्रोफाइल अपडेट है।
2 उसके बाद फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें और अपने परीक्षा केंद्र का चयन करें।
3. इसके बाद दूसरे भाग में उम्मीदवार अपनी फोटो, साइन, और फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) अपलोड करें।
4. आवेदन फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार सबमिट के बटन पर क्लिक करें। अपने फॉर्म को डाउनलोड करें और सुरक्षा के लिहाज से एक पीडीएफ बनाएं।
UPSC CSE 2026 आवेदन शुल्क कितना हैं?
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। बता दें कि महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ है।