LIVE

UPSC Mains Result 2022 at upsc.gov.in Highlights: जारी होने जा रहे यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर

UPSC Mains Result 2022 at upsc.gov.in Highlights: जारी होने जा रहे यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर
UPSC Mains Result 2022 at upsc.gov.in Highlights: जारी होने जा रहे यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर

UPSC Mains Result 2022 at upsc.gov.in Highlights: यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे की घोषणा आज 1 दिसंबर को होने की संभावना है। जैसे ही यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी जाएगी, उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोगकी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम व स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 पीडीएफ रूप में जारी किया जाएगा। बता दें, Union Public Service Commission ने 24 नवंबर को UPSC सिविल सेवा मेन्स 2022 से जुड़ा एक नोटिस जारी किया था, जिसके बाद से UPSC Mains Result 2022 download link जल्द ही एक्टिव होने की संभावना बनी हुई है।

Latest Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Today LIVE

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 के लिए लिंक जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा। भले अभी यूपीएससी ने कोई आधिकारिक तिथि नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक दो दिन में UPSC Mains Result 2022 जारी किया जा सकता है। जिन लोगों ने इस साल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया है, वे इस पेज को विजिट करते रहें, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

सीबीएसई 2023 डेटशीट इस दिन होगी जारी, जानें कौन सी होगी पहली परीक्षा

रुझानों के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग किसी भी समय सिविल परीक्षा का मेंस रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके बाद इंटरव्यू राउंड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा, जिसके बाद यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा। यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 (सीएसएम 2022) के उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस परीक्षा का परिणाम घोषित होने की संभावना है।"

इस तरह से करें परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें अंतिम तिथि

यूपीएससी ने अधिसूचित किया, "डीएएफ-द्वितीय (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय में डीएएफ-द्वितीय ऑनलाइन जमा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।" यूपीएससी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे यूपीएससी मेन्स 2022 के साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट जैसे जन्मतिथि मान्य करने वाले दस्तावेज, शैक्षिक मार्कशीट, स्नातक डिग्री, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय और संपत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत हो सकती है।

DEC 02, 2022 15:01 IST

UPSC Mains Result 2022: जून में हुई प्रिलिमनरी परीक्षा

यूपीएससी प्रिलिमनरी परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा का रिजल्ट 22 जून 2022 को घोषित किया गया था। उम्मीद है कि मुख्य परीक्षा के नतीजे भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
DEC 02, 2022 14:38 IST

UPSC Mains Result 2022 Live -कब हुई थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई थी।
DEC 02, 2022 14:16 IST

UPSC Mains Result 2022: upsc.gov.in पर आएगा रिजल्ट

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
DEC 02, 2022 13:23 IST

UPSC Mains Result 2022 Live - पीडीएफ में होगा रिजल्ट

यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया जाएगा। जिसमें, चयनित अभ्यर्थियों का नाम ओर रोल नंबर दिया होगा। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
DEC 02, 2022 12:52 IST

UPSC Mains Result 2022 Live -आने वाले हैं नतीजे

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी होने जा रहे हैं। हालांकि, आयोग ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
DEC 02, 2022 12:14 IST

UPSC Mains Result 2022 Live - आयोग ने कहा जल्द जारी होगा परिणाम

यूपीएससी मेन्स परिणाम तिथि अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होने पर उम्मीदवारों द्वारा सिविल सेवा मुख्य परिणाम की जांच की जा सकती है। आयोग ने 24 नवंबर को एक नोटिस के माध्यम से सूचित किया कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
DEC 02, 2022 11:52 IST

UPSC Mains Result 2022 Live - घोषित होने वाले हैं मुख्य परीक्षा का परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही 2022 में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 की तारीख अभी सामने नहीं आई है। UPSC CS मेन्स 2022 के नतीजे जल्द ही आने चाहिए।
DEC 02, 2022 10:41 IST

UPSC मेन्स रिजल्ट 2022 तारीख और समय

अधिकारियों ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 की आधिकारिक परिणाम तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि परिणाम इसी सप्ताह में आ जाएगा। UPSC CSM रिजल्ट 2022 पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए इस पेज पर बने रहें।
DEC 02, 2022 09:57 IST

Sarkar Result Live - आगे होगा व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार

आयोग द्वारा 24 नवंबर 2022 को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी मुख्य परिणाम 2022 के बाद सफल उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होंगे। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद, आयोग विस्तृत आवेदन फॉर्म- II (डीएएफ- II) को उपरोक्त वेबसाइट पर जारी करेगा।
DEC 02, 2022 09:20 IST

UPSC civil exam result Live - सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम जल्द

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSM) 2022 के लिखित भाग का परिणाम किसी भी समय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर घोषित करने जा रहा है। आयोग द्वारा 24 नवंबर 2022 को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी मुख्य परिणाम 2022 के बाद सफल उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होंगे।
DEC 02, 2022 08:36 IST

Upsc Mains Result Live - यूपीएससी का आधिकारिक नोटिस

यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार अगले साल की शुरुआत में होंगे। उसके बाद, मुख्य परीक्षा के परिणाम और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। यूपीएससी ने कहा कि मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के ठीक बाद योग्य उम्मीदवारों को डीएएफ का दूसरा भाग भरना होता है। ऐसा नहीं करने वाले इंटरव्यू के लिए पात्र नहीं होंगे।
DEC 02, 2022 08:04 IST

यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022: आधिकारिक सूचना यहां से देखें

यूपीएससी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "डीएएफ-द्वितीय (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर डीएएफ-द्वितीय ऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई अनुरोध नहीं माना जाएगा। "
DEC 02, 2022 07:24 IST

Sarkari Result Live - upsc.gov.in पर आएगा रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in तैयार होने के बाद यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 का लिंक जारी करेगी। हालांकि, हाल ही में की गई घोषणा से पता चलता है कि परिणाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे, लेटेस्ट जानकारी के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें।
DEC 02, 2022 06:56 IST

UPSC Mains Result 2022 live - दिसंबर के पहले सप्ताह में आएगा रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही 2022 में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 की तारीख अभी सामने नहीं आई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन्हें upsc.gov.in से देख सकेंगे। बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में ही यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 की घोषणा की जा सकती है।
DEC 01, 2022 20:59 IST

UPSC Civil Services Mains result 2022 Websites: यूपीएससी रिजल्ट के लिए वेबसाइट्स

CSE Mains results को चेक करने के लिए यहां पर बताई गई वेबसाइट्स को चेक किया जा सकता है।upsconline.nic.inupsc.gov.in
DEC 01, 2022 20:44 IST

UPSC Mains 2023: अच्छा स्कोर करने के टिप्स

जल्द से जल्द शुरू करें तैयारी: कई सारे छात्र अपने कॉलेज डिग्री के पहले साल में ही यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए तैयारी करना शुरू कर देते हैं। इससे परीक्षा को लेकर समय देते हुए पूरी समझ विकसित करने में मदद मिलती है और सही दिशा में दिमाग को भी ट्रेनिंग मिलती है। इसके अलावा इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि जॉब करने और पेशेवर जीवन देखने के बाद भी उम्मीदवारों में समझ आती है और ऐसे कई लोगों का चयन भी होता है।
DEC 01, 2022 19:33 IST

UPSC Mains Result: रिजल्ट की घोषणा के बाद क्या होगा?

यूपीएससी के जिन उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा में पास घोषित किया गया है, उन्हें परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से उस साल के लिए सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेने वाली सेवाओं के लिए प्राथमिकता के क्रम को इंगित करना होगा, जिसके लिए वह आवंटित होने का इच्छुक है।
DEC 01, 2022 19:03 IST

UPSC Mains Results Date: क्या घोषित हो गई यूपीएससी मेन्स रिजल्ट डेट?

यूपीएससी मेन्स रिजल्टकी डेट को आधिकारिक तौर पर फिलहाल जारी नहीं किया गया है। सिविल सेवा मेन्स परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार चेक और फिर डाउनलोड कर सकेंगे।
DEC 01, 2022 17:29 IST

UPSC Mains Result 2022: इंटरव्यू के डिटेल्स

यूपीएससी का सीएसई इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में शुरू होंगे। इसके बाद फाइनल रिजल्ट की घोषणा मेन्स रिजल्ट के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के अंकों को भी अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा।
DEC 01, 2022 16:41 IST

UPSC Mains 2022 Result Date: क्या हैं एग्जाम की डेट्स?

यूपीएससी मेन्स परीक्षा पेपर को अलग-अलग दिनों में आयोजित किया गया था और परीक्षा को सितंबर महीने में 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर 2022 को पूरी देश में अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।