एजुकेशन

UPSC CDS II Result 2022: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस II रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 4, 2023, 11:56 PM IST

UPSC CDS II Result 2022, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (II) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

UPSC CDS II Result 2022

Photo : iStock

UPSC CDS II Result 2022, Sarkari Result 2023: यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (II) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC CDS II Final Result 2022) आज यानी 4 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS II Exam 2022: कब हुई सीडीएस परीक्षा

यूपीएससी की ओर से सीडीएस (II) परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 302 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download UPSC CDS II Result 2022

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Final Result: Combined Defence Services Examination (II), 2022 (OTA) पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS II Result 2022 Declared! Direct Link Here

UPSC CDS Exam 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी में 22 पद, एयरफोर्स एकेडमी में 32 पद और ऑफिसर्स ट्रेंनिंग एकेडमी में 187 पद सहित कुल 341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 मई से 7 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article