UP LT Grade Admit Card 2025 Download Link: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। काया चिकित्सा और शल्य तंत्र में आयुष लेक्चरर पदों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से इन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन कई फेज में किया जाना है।
एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, परीक्षा की टाइमिंग और लिखित परीक्षा से जुड़े निर्देशों के बारे में जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में ओरिजनल एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा, ऐसा न होने पर उस उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।
कमीशन ने एप्लिकेंट को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर सभी डिटेल्स वेरिफाई करें और अगर कोई कमी या प्रिंटिंग की दिक्कत है, तो तुरंत ऑफिशियल अधिकारियों को रिपोर्ट करें।
एडमिट कार्ड में हर एग्जाम सेंटर में न ले जाने वाली वस्तुओं का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा रिपोर्टिंग टाइम से जुड़े निर्देश भी दिए गए हैं।
UP LT Grade Admit Card 2025 Download कैसे करें
UP LT ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 चेक और डाउनलोड करने के स्टेप्स
- UP LT Grade Admit Card 2025 Official Website uppsc.up.nic.in पर जाएं
- Recruitment Dashboard के नीचे देखें
- इस टेक्स्ट पर Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO. A-5/E-1/2025, ASSISTANT TEACHER, TRAINED GRADUATE GRADE (M/F BRANCH) (PRE.) EXAM-2025 (MATHS, HINDI, SCIENCE, SANSKRIT). क्लिक करें
- इसके बाद नया पेज खुलेगा
- अब इस टेक्स्ट पर Click here to Download Admit Card under Advertisment No.:- D-3/E-1/2023, Department Name:- UTTAR PRADESH AYUSH (AYURVEDA) DEPARTMENT for the Post :- LECTURER SHALYA TANTRA ,Dept No. S-09/07 क्लिक करें।
- क्रेंडिशियल डालें और UP LT Grade Admit Card 2025 Download करें
कमीशन ने इससे पहले 26 नवंबर, 2025 को सरकारी कॉलेजों और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे।
