एजुकेशन

UPPSC PCS Prelims Result 2023: कब जारी होगा यूपीपीएससी प्री का रिजल्ट, uppsc.up.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 14, 2023, 03:40 PM IST

UPPSC PCS Prelims Result 2023 Date and Time: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही UPPSC PCS Prelims परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी करने वाला है, इन रिजल्ट की घोषणा आयोग की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर की जाएगी। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की संभावित डेट व रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं।

Image

यूपीपीएससी प्री का रिजल्ट (pixabay)

Uttar Pradesh Public Service Commission PCS Prelims परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन रिजल्ट को कभी भी इसी माह कभी भी जारी किया जा सकता है। इन रिजल्ट की घोषणा आयोग की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर की जाएगी। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की संभावित डेट व रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं। यूपीपीएससी की परीक्षा के माध्यम से संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवाओं के लिए लगभग 173 पदों को भरा जाएगा।

3 मई, 2023 को यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जारी किया था, उम्मीदवार जो संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे जल्द ही यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nicin से अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

UPPSC PCS Prelims Result 2023: How to download

  • यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें
  • यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

अभी तक का अपडेट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 14 मई 2023 को परीक्षा का आयोजन किया था। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा राज्य भर के 51 जिलों में आयोजित की गई।

परीक्षा आयोजित करने के बाद 22 मई को UPPCS Prelims Answer Key जारी की थी, जिसके खिलाफ 24 मई तक आपत्ति करने का मौका दिया था, अब चूंकि आग्जेक्शन करने का मौका खत्म हुए 20 दिनों से ज्यादा समय हो चुका है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं UPPSC PCS Prelims Result 2023 की घोषणा किसी भी दिन व समय पर की जा सकती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article