एजुकेशन

UPPSC Prelims Admit Card 2025: कब जारी होंगे यूपीपीएससी एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

यीपीपीएससी एडमिट कार्ड्स को अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना ओटीआर नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC Admit card (iStock)

UPPSC Admit card 2025: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission/UPPSC) प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। इन एडमिट कार्ड्स को अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना ओटीआर नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ 2025 के लगभग 210 पदों पर भर्ती होनी है। ये परीक्षा 12 अक्टूबर को कराई जाएगी।

अक्तूबर के पहले हफ्ते में कभी भी यूपीपीएससी के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। परीक्षा के लिए 75 जिलों में 1435 केंद्र बनाए गए हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालें और कैपचा दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर स्क्रीन पर आपको अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा राज्य की सेवाओं में अफसर बनने का एक शानदार रास्ता है। इसके जरिये नायब तहसीलदार, डिप्टी एसपी, बीडीओ, एसडीएम और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां होती हैं। लाखों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस साल भी इसके लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन हुए हैं।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता व नाम, परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ जरूरी निर्देश भी इसमें दिए गए होंगे। परीक्षा केंद्र में सिर्फ वही उम्मीदवार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास एडमिट कार्ड और कोई भी वैध पहचान पत्र होगा। साथ ही ये परीक्षा तीन चरणों में होगी- प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article