एजुकेशन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा।

Image

UP Board Result 2024

UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2024) चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

UPMSP UP Board Result 2024: मूल्यांकन का काम जारी

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 16 मार्च से शुरू हो चुका है और इसे 31 मार्च तक पूरा भी कर लिया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा।

UP Board 10th 12th Result 2024: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

How to download UP Board Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Sarkari Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 29 लाख और 12वीं की परीक्षा में 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article