एजुकेशन

UPCATET Result 2024: जारी हुआ यूपी कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPCATET Result 2024, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीसीएटीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPCATET Result 2024

UPCATET Result 2024, Sarkari Result 2024: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट (UPCATET Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (UPCATET Result 2024 Direct Link) से भी यूपी सीएटीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPCATET Result 2024: स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी

उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून और 12 जून 2024 को किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यूपी सीएटीईटी रिजल्ट 2024 में अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, लिंग, परीक्षा केंद्र, प्राप्त अंक, कुल अंक और रैंक सहित अन्य जानकारी चेक सकते हैं।

How to download UPCATET Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी सीएटीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्टे चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से देखें सबसे पहले

UPCATET Result 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

यूपीसीएटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है।

यूपीसीएटीईटी के जरिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कृषि और प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article