Ram Navami school holiday in UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत योगी सरकार ने एक अतिरिक्त अवकाश की घोषणा की है। जी हां, आपने सही सुना अब स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों के साथ कर्मचारियों के लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जहां पहले केवल राम नवमी की एक दिन की छुट्टी थी, अब बच्चों को दो दिन का अवकाश मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि राम नवमी यानी 26 मार्च को पहले से ही छुट्टी निर्धारित थी। लेकिन योगी सरकार ने अब 27 मार्च को अतिरिक्त सरकारी छुट्टी की घोषणा करके रामनवमी का अवकाश दो दिन का कर दिया है। उसके बाद जिन शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार और रविवार का भी ऑफ होता है,वहां लगातार 4 दिन का अवकाश हो गया है। और जहां केवल रविवार का अवकाश होता है, वहां छात्रों को केवल शनिवार को जाना होगा। गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को उनकी छुट्टी रहेगी। यह निर्णय 'निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' के अधीन लिया गया है, जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और बैंकों में छुट्टी रहेगी।
क्यों लिया गया है अवकाश का फैसला
बता दें कि यूपी सरकार के इस निर्णय के पीछे की मुख्य वजह रामनवमी पर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भारी संख्या है। हर साल रामनवमी के अवसर पर भारी संख्या में भक्त अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। इस संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए ही अवकाश देने का फैसला लिया गया है।

यूपी में 26 मार्च और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी
दो दिन बंद रहेंगे सार्वजनिक और निजी संस्थान
राज्य में स्थित सभी सार्वजनिक और निजी संस्थान जैसे ऑफिस, स्कूल, कॉलेज आदि 26 और 27 मार्च को बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
