UP School Closed on 28 and 29 october due to UPSSSC PET 2023 Exam: उत्तर प्रदेश में यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को समस्त शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने एवं कोई भी अन्य परीक्षा का आयोजन नहीं करने का आदेश जारी किया गया है।
UPSSSC PET 2023 Exam Admit Card
अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने विभिन्न राज्य शिक्षा विभागों को संबोधित एक पत्र में संबंधित अधिकारियों से कहा है कि उत्तर प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षण संस्थान में कोई अन्य परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इस दिन शैक्षणिक संस्थानों को कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं करने और छुट्टी रखने का निर्देश दिया गया है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2023: 20 लाख परीक्षार्थी, 1000 से ज्यादा केंद्र
आदेश में कहा गया है कि इस दिन यूपी एसएसएससी की पीईटी परीक्षा की वजह से बड़ी संख्या में कैंडिडेट परीक्षा देने आएंगे और जाम की वजह से स्कूली बच्चों को भी समस्या हो सकती है। स्कूल बंद रहने से परीक्षा के आयोजन में आसानी होगी। ये छुटि्टयां भी उन्हीं शहरों में रहेगी जहां के स्कूलों में पीईटी का आयोजन किया जा रहा है। 35 जिलों में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है।
किन 35 जिलों में होगी UPSSSC PET 2023 परीक्षा?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा वाराणसी, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, सुल्तानपुर, मथुरा, लखनऊ, खीरी, कानपुर नगर, सहारनपुर, झांसी, जालौन, हरदोई, गोरखपुर, गोंडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, बाराबंकी, बांदा, बदायूं, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़ और आगरा में होगी।
