एजुकेशन

UP Roadways Vacancy 2025: 8वीं पास युवाओं के लिए यूपी रोडवेज में नौकरी की भरमार, संविदा चालक के 250 पदों पर निकली वैकेंसी

UP Roadways Vacancy 2025, Sarkari Result 2025: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा चालकों के पदों पर भर्ती के लिए 25 से 29 अगस्त के बीच विशेष भर्ती मेले का आयोजन किया है। यहां संविदा चालकों के 250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर जाकर आवेदन कर ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे।

Image

UP Roadways Vacancy 2025: 8वीं पास युवाओं के यूपी रोडवेज में नौकरी

UP Roadways Vacancy 2025, Sarkari Result 2025: 8वीं पास कर यूपी रोडवेज में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Roadways Vacancy 2025) खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा चालकों के पदों पर भर्ती के लिए 25 से 29 अगस्त के बीच विशेष भर्ती मेले का आयोजन (UP Roadways Vacancy) किया है। इसके जरिए संविदा चालकों के 250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला प्रदेश के 13 अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना और एक ही दिन में चयन प्रक्रिया पूरी करना है।

यहां अभ्यर्थी अपना आवेदन करने के साथ टेस्ट ड्राइव भी दे सकेंगे। साथ ही एक ही दिन में सेलेक्शन भी कर लिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आदि जान सकते हैं।

UP Roadways Driver Recruitment 2025: भर्ती मेले का शेड्यूल

यूपीएसआरटीसी संविदा के आधार पर ड्राइवर की भर्ती के लिए 25 से 29 अगस्त के बीच अलग अलग जगहों पर भर्ती मेले का आयोजन करेगा। यहां 25 अगस्त को जारी बस स्टेशन व मड़िहान बस स्टेशन पर मेला आयोजित होगा। इसके बाद 26 अगस्त 2025 को मिर्जापुर डिपो कार्यशाला, बद्री प्रसाद तिवारी इंटर कॉलेज (मेजा रोड), सराय अकिल बस स्टेशन और कुंडा बस स्टेशन। 27 अगस्त को मंझनपुर डिपो कार्यशाला, झूंसी कार्यशाला, लालगंज बस अड्डा फिर 28 अगस्त को फूलपुर ब्लॉक, पट्टी बस स्टेशन। वहीं 29 अगस्त 2025 को बादशाहपुर डिपो कार्यशाला व प्रतापगढ़ डिपो कार्यशाला पर भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा।

UP Roadways Driver Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

  • आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता - 8वीं पास
  • न्यूनतम आयु - 23 साल 6 माह
  • अधिकतम आयु - 58 वर्ष

ध्यान रहे यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। हालांकि इन्हें 6 माह के भीतर जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

UP Roadways Driver Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

यूपी रोडवेज में संविदा के आधार पर ड्राइवर की भर्ती के लिए ऑनलान आवेदन नहीं करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी निर्धारित स्थान पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही उसी दिन ड्राइविंग टेस्ट होगा। यदि आप इसे क्वालीफाई कर लेते हैं तो उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा और प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article