एजुकेशन

UP ITI Admission 2024: यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास करें अप्लाई

UP ITI Admission 2024 Application: यूपी के आईटीआई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट admissionscvtup.in पर जाना होगा। इसके लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

Image

UP ITI में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

Photo : Times Now Digital

UP ITI Admission 2024 Application: उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार 10वीं के बाद आईटीआई करना चाहते हैं वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए यूपी आईटीआई एडमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट admissionscvtup.in पर जाना होगा। इसके लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।

यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडीडेट्स को 4 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। वही फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें। रजिस्ट्रेशन का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।

UP ITI Admission ऐसे करें आवेदन

  • इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admissionscvtup.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UP ITI Admission 2024 Application के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब Apply Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सबसे पहले मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

UP ITI Admission 2024 Application यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ITI Admission के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यचा प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए कैंडिडेट्स की उम्र 14 साल से अधिक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।

कितनी है फीस?

इसमें आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 250 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए फीस 150 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article