एजुकेशन

UP Board 10th-12th Datesheet: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, जानें किन-किन विषयों की बदली डेट

UP Board ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। ऐसा पहली बार है जब विषय आवंटन के चलते परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। समय सारणी में इंटरमीडिएट संस्कृत व अंग्रेजी सब्जेक्ट की परीक्षा एक ही दिन में होने के चलते यूपी बोर्ड ने छात्रों के हित में सोचते हुए ये निर्णय लिया है।

Image

UP Board 10th 12th Time Table (iStock)

UP Board 10th 12th Time Table: उत्तर प्रदश बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट में कुछ बदलाव हुए हैं। बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं अलग-अलग कराई जाएंगी। इससे पहले पांच नवंबर को टाइम टेबल जारी किया गया था, जिसमें परीक्षा के एक दिन पहले बोर्ड ने 18 फरवरी 2026 की मॉर्निंग शिफ्ट में 10वीं हिंदी और 12वीं सामान्य हिंदी की परीक्षा को साथ में कराने का फैसला लिया था।

बोर्ड ने बदला शेड्यूल UP Board New Update 2025

अब बोर्ड ने एक ही पाली में परीक्षा करवाने का फैसला वापस लिया है। हालांकि, ऐसा पहली बार है जब विषय आवंटन के चलते परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। समय सारणी में इंटरमीडिएट संस्कृत व अंग्रेजी सब्जेक्ट की परीक्षा एक ही दिन में होने के चलते यूपी बोर्ड ने छात्रों के हित में सोचते हुए ये निर्णय लिया है।

जानें किन परीक्षाओं का बदला शेड्यूल UP Board New Time Table

बताते चलें कि अंग्रेजी परीक्षा निर्धारित तिथि यानी 20 फरवरी को ही सेकेंड शिफ्ट में कराई जाएगी मगर संस्कृत की परीक्षा 20 फरवरी को ना होकर 12 मार्च को ही दूसरी पाली में कराई जानी है। 5 नवंबर को जारी डेटशीट के मुताबिक 20 फरवरी को एक ही शिफ्ट में इंटर की संस्कृत और दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय का एग्जाम होना था।

छात्रहित में बोर्ड ने बदला फैसला UP Board new Syllabus

ऐसे में कई छात्रों को एक ही दिन दो पालियों में परीक्षा देनी पड़ती। ऐसे में उन्हें एग्जाम से कुछ समय पहले रिवीजन का मौका नहीं मिलता। ऐसे में परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए ही शेड्यूल में बदलाव किया गया है। ताकि छात्र दोनों सब्जेक्ट का रिवीजन कर सकें। इसके अलावा 18 फरवरी को हाईस्कूल में पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट में पहली पाली में सामान्य हिंदी व दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होनी थी।

इस तरह हाईस्कूल और इंटर की पहली पाली में परीक्षार्थियों की संख्या लाखों होने के चलते परीक्षा केंद्र बढ़ाने पड़ते। अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी व हिंदी सब्जेक्ट की परीक्षा कराएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article