How to Check UP Board Result on Whatsapp or SMS : उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया जाना है और ऐसे में छात्र-छात्राएं सांसे थाम कर बैठे हुए हैं। कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट धीमी हो जाती है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी छात्र कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और Whatsapp के जरिये छात्र-छात्राएं कैसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं...
UP Board Result 2026 at upmsp.edu.in
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है और इंटरनेट होने पर भी वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आ रही है तो आप इस स्टेप बाय स्टेप गाइड के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- SMS के जरिए UP Board का 10वीं या 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए एक नया मैसेज बनाएं।
- अपनी क्लास के हिसाब से खास फॉर्मेट टाइप करें, और उसे 56263 पर भेज दें।
- Class 10 के लिए, UP10 <space> RollNumber टाइप करें।
- Class 12 के लिए, UP12 <space> RollNumber टाइप करें।
- आपके नंबरों वाला एक मैसेज आपको वापस मिल जाएगा।
SMS के जरिए रिजल्ट देखने के चरण- Check UP Board Result Through SMS
Class 10 (High School): UP10<space>10-अंकों का Roll Number टाइप करें और उसे 56263 पर भेज दें।
Class 12 (Intermediate): UP12<space>10-अंकों का Roll Number टाइप करें और उसे 56263 पर भेज दें।
परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें Websites to check UP Board Result
व्हाट्सएप से कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट ?
अगर आप अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट व्हाट्सएप पर चेक करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि हमेशा एक ही आधिकारिक तरीका नहीं होता है।
सबसे पहले ऑफिशियल नंबर सेव करें (जो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिया गया हो)
- व्हाट्सएप खोलें
- अपना रोल नंबर दिए गए फॉर्मेंट में भेजें।
- आपको जवाब में अपना रिजल्ट मिल जाएगा।
