LIVE

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा, अक्षत गोपाल और गीतिका-सुशीला ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं।

कुलदीप राघवUpdated Apr 26, 2026, 18:02 IST
Follow on Google News
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा, अक्षत गोपाल और गीतिका-सुशीला ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा, अक्षत गोपाल और गीतिका-सुशीला ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा की अतिरिक्त निदेशक कंचन देवधर ने बताया, "हाई स्कूल परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 88.03% रहा, जबकि लड़कियों ने 96.07% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य की मेरिट लिस्ट में, रामनगर (नैनीताल) के MP हिंदू इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 98.20% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले यूके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- UK Board 12th Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4- रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

UK Board Class 10 12 Result 2026: यूके बोर्ड क्लास 10 12 रिजल्ट

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा। पिछले वर्षों के अनुसार, इस बार भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या गलत जानकारी से बचें।

APR 25, 2026 13:45 IST

UK Board Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट 85.11 फीसदी रहा है। छात्रो का पास प्रतिशत 81.93 और छात्राओं का पास प्रतिशत 88.09 रहा है।
APR 25, 2026 13:19 IST

UK Board Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्(UBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।UK Board द्वारा 15 अप्रैल, 2026 को बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
APR 25, 2026 11:39 IST

UK Board Result 2026 LIVE: 12वीं में किसने किया टॉप

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए, कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 81.93% और लड़कियों का 88.09% रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में, बागेश्वर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की गीतिका पंत और भुरारानी (ऊधम सिंह नगर) के अमर इंटर कॉलेज की सुशीला मेहंदिरत्ता ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया; दोनों ने 98.00% अंक प्राप्त किए।
APR 25, 2026 11:27 IST

UK Board Result 2026 LIVE: अक्षत गोपाल बने टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा की अतिरिक्त निदेशक कंचन देवधर ने बताया, "हाई स्कूल परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 88.03% रहा, जबकि लड़कियों ने 96.07% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य की मेरिट लिस्ट में, रामनगर (नैनीताल) के MP हिंदू इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 98.20% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।"
APR 25, 2026 10:15 IST

UK Board Result 2026 LIVE: जारी हुआ रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
APR 25, 2026 10:10 IST

UK Board Result 2026 LIVE: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • विषयवार मार्क्स
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस
APR 25, 2026 10:06 IST

UK Board Result 2026 LIVE: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
APR 25, 2026 10:05 IST

UK Board Result 2026 10th class results 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब कुछ ही देर में आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
APR 25, 2026 10:04 IST

UK Board Result 2026 LIVE: साइट क्रैश

UK Board Result 2026 LIVE: साइट क्रैश
UK Board Result 2026 LIVE: साइट क्रैश
APR 25, 2026 09:58 IST

ऐसे देखें रिजल्ट

  • स्टेप 1- सबसे पहले यूके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- UK Board 12th Result 2026 पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 4- रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
  • स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
APR 25, 2026 09:48 IST

UK Board Result 2026 10th class results 2026 LIVE: स्क्रूटनी के लिए आवेदन

जिन छात्रों को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होगी, वे री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में असफल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी दिया जाएगा।
APR 25, 2026 09:46 IST

UK Board Result 2026 10th class results 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
APR 25, 2026 09:45 IST

UK Board Result 2026 LIVE: प्रेस कांफ्रेंस शुरू?

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्(UBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड सचिव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, UK Board द्वारा 15 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा।
APR 25, 2026 09:30 IST

UK Board Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड पासिंग मार्क्स

UK Board 10वीं और 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। यदि किसी छात्र के इससे कम अंक होंगे, तो उसे फेल माना जाएगा।
APR 25, 2026 09:21 IST

UK Board Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट एसएमएस से कैसे देखें

अपने फोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें।

12वीं कक्षा के लिए: UT12Roll number टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें।

10वीं कक्षा के लिए: UK10ROLLNUMBER टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

आपका UBSE 10वीं/12वीं बोर्ड 2026 का परिणाम आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
APR 25, 2026 09:14 IST

UK Board Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं में कितने-कितने छात्र

हाई स्कूल (कक्षा 10वीं): 1,12,266 छात्र
इंंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं): 1,02,986 छात्र
APR 25, 2026 09:07 IST

UK Board Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षार्थियों की मदद के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने तीन अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं, जिसमें बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी का मोबाइल नंबर 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी का मोबाइल नंबर 7055513072 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत का मोबाइल नंबर 7830403040 शामिल हैं।
APR 25, 2026 08:52 IST

UK Board Result 2026 live: डिजिलॉकर से मार्कशीट देखने के तरीका

स्टेप 1: digilocker.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: Class X/ Class XII Marksheets पर क्लिक करें
स्टेप 3: ड्रॉपडाउन से Uttarakhand Board पर क्लिक करें
स्टेप 4: संबंधित लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 5: रोल नंबर डालकर लॉग इन करें
स्टेप 6: मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
स्टेप 7: आगे के रेफरेंस के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें
APR 25, 2026 08:40 IST

UK Board Result 2026 live: कैसे देखें ऑनलाइन मार्कशीट ?

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार वेबसाइट - ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉग इन करके रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 25, 2026 08:31 IST

UK Board Result 2026 live: कहां से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट ?

UBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित होने के बाद, जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी मार्कशीट की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स बोर्ड द्वारा अलग से, संबंधित स्कूलों के माध्यम से जारी किए जाएंगे।