UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल (UPMSP) 06 जुलाई को 10वीं-12वीं की स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार कक्षा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की स्क्रूटनी परीक्षा में 24,557 छात्र शामिल हुए थे जिसमें सबसे अधिक संख्या प्रयागराज (8579) की है। वहीं, इसके बाद वाराणसी (5418), मेरठ (5294), गोरखपुर (2779) और बरेली (2487) के छात्र हैं। स्क्रूटनी की परीक्षा में जो छात्र फेल होंगे, उन्हें फेल ही माना जाएगा।
How to check UP Board Scrutiny Result 2023
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- रिजल्ट सामने होगा।
- रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
UP Board Result 2023
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था। इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी। इस बार हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए। इस बार सीतापुर की प्रियांशी सोनी हाईस्कूल में टॉपर रहीं, दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं।
