UP Board 10th 12th Scrutiny 2025, UP Board Scrutiny Form 2025 Date: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (UP Board Scrutiny 2025 Date) खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते दिनों कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं अब बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर (UP Board 12th Scrutiny Form) दिया है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upmsp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हाईस्कूल एवं इंडटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने की आखिरी तारीख 19 मई 2025 है।
UP Board 10th 12th Scrutiny 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं स्क्रूटनी के लिए अप्लाई

UP Board 10th 12th Scrutiny
- सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Boar High School, Inter Scrutiny 2025 Apply पर क्लिक करें।
- यहां बाईं तरफ प्रदर्शित हाईस्कूल/इंटरमीडिए की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए क्लिक करें।
- अब प्रश्नों का चयन करें।
- इसके बाद प्रश्नानुसार शुल्क का भुगतान करें।
UP Board Scrutiny Form: इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रहे बिना शुल्क के आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही स्क्रूटनी से संबंधित सभी विवरण को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट रजिस्टर्ड डाक के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन के सीधे अथवा कोरियर या डाक से भेजा कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
इतने पर्सेंट छात्र पास
इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फ़ीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जिसमें कक्षा 10वीं के बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.66 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87 रहा जबकि 12वीं में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.60 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.37 रहा।
