UP Board 10th-12th Copy Checking Status : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर एक अपडेट जारी किया है। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें इंतजार है कि बोर्ड कब रिजल्ट की डेट जारी करेगा। इससे पहले आज यानी 1 अप्रैल तक कॉपियों की चेकिंग पूरी किए जाने की बात की जा रही थी। लेकिन अब एक बार फिर बोर्ड ने जानकारी दी है कि कॉपियों के मूल्यांकन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और कॉपी चेक करने की लास्ट डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
बोर्ड ने जारी किया नोटिस
बोर्ड ने इसे लेकर एक नोटिस भी जारी किया है, जिसें कहा गया है कि सभी केंद्रों पर कॉपियों की जांच साफ और सही तरीके से तय समय पर पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही जांच के बाद मार्क्स से जुड़े लिफाफे 5 अप्रैल 2026 तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराना जरूरी है।
बोर्ड, Class 10 UP Board Result 2026 और UP Board Class 12th Result 2026 ऑनलाइन upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी करेगा। Class 10 और 12 UP Board Result 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करना होगा।
कक्षा 10-12 UP बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें? How to check UP Board Result :
प्रेस कॉन्फ्रेंस में UPMSP कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट 2026 जारी करने के तुरंत बाद, बोर्ड अपनी वेबसाइट पर UP बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का लिंक भी ऑनलाइन एक्टिवेट कर देता है। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान निर्देशों का पालन करना होगा।
- बोर्ड की वेबसाइट- upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- UP Board High School Result 2026 या UP Board Intermediate Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका UPMSP बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 12/10 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें या अस्थायी इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UPMSP हर साल फरवरी और मार्च में UP Board Class 10 (हाई स्कूल) और Class 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और अप्रैल में इनके रिजल्ट घोषित करता है।
