एजुकेशन

UP BEd CET Admit Card 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UP BEd CET Admit Card 2024 Download: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP BEd CET 2024 Admit Card

Photo : Times Now Digital

UP BEd CET Admit Card 2024 Download: यूपी बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बीएड में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्सको 30 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP BEd CET Admit Card 2024 ऐसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब UP BEd CET Admit Card 2024 Download के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
UP BEd CET 2024 Admit Card Download Here

UP BEd CET से इन कॉलेजों में एडमिशन

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ. बीआरएयू आगरा
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ. आरएमएलएयू फैजाबाद
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  • बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
  • महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  • सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोई द्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  • महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article