एजुकेशन

ULET Answer Key 2024: जारी हुई राजस्थान यूनिवर्सिटी LLB एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की, जानें कब आएगा रिजल्ट

ULET Answer Key 2024 PDF Download: राजस्थान विश्वविद्यालय ने एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ulet.univraj.org पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूएलईटी आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ULET Answer Key 2024

ULET Answer Key 2024 PDF Download: राजस्थान विश्वविद्यालय ने एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट की (ULET 2024) प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 13 जुलाई को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ulet.univraj.org से यूनिवर्सिटी एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की (ULET Answer Key 2024 PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूएलईटी आंसर-की 2024 पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।

ULET Answer Key 2024 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

यूनिवर्सिटी एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 12 जुलाई को ऑफलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 15 जुलाई से 16 जुलाई तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

How to download ULET Answer Key 2024

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूएलईटी आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ULET Result 2024 Date: इस तारीख को जारी होगा रिजल्ट

यूएलईटी की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 18 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को घोषित होगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article