UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड में निकली नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती, लाखों में सैलरी, यहां देखें डिटेल्स

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 196 नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर परों की भर्ती निकाली है। इसके संबंध में एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे स्टोरी में दी गई है।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026 (Photo - AI)

कितने पदों की निकली भर्ती

UKMSSB द्वारा 196 नर्सिंग ऑफिसर के पदों की सीधी भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बता दें कि 196 रिक्तियों में 157 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और पुरुष नर्सिंग अधिकारी के लिए 39 पद हैं। इसमें भी डिप्लोमा और डिग्री के आधार पर रिक्तियों को बांटा गया है। जी हां, 126 महिला नर्सिंग अधिकारी के पद डिप्लोमा धारक के लिए हैं, जबकि पुरुष नर्सिंग अधिकारी के 31 पद डिप्लोमा धारकों के हैं, शेष डिग्री धारकों के लिए।

End of Feed