UGC NET June 2026 Answer Key: जारी हुई यूजीसी नेट जून सेशन की आंसर की, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड, इस दिन तक दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

UGC NET June 2026 Answer Key: एनटीए द्वारा आज, 16 अगस्त 2026 को यूजीसी नेट जून सत्र की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 की आंसर की आज यानी 16 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके आधार पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपने अंकों की संभावित गणना कर सकते हैं। बता दें कि 87 विषयों में से अभी केवल 84 विषयों की आंसर की जारी की गई है, तीन विषय इंग्लीश, कॉमर्स और शोशलॉजी की आंसर की अभी जारी नहीं की गई है। इसके लिए एक समीति का गठन किया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों के संबंध में अलग से पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की के साथ सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की भी आंसर की आज ही जारी की जानी है।

End of Feed