एजुकेशन

UGC NET City Slip 2024: यहां पाएं यूजीसी नेट परीक्षा का सिटी स्लिप, जानें कहां और कब होगी परीक्षा

UGC NET City Slip 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सभी UGC NET Exam 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी होने वाला है। यूजीसी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब शेड्यूल की जांच कर सकते हैं और एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET City Slip Date

Photo : Times Now Digital

UGC NET City Slip 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सभी UGC NET Exam 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 8 जून 2024 परीक्षा तिथि और सिटी स्लिप शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है।

यूजीसी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब शेड्यूल की जांच कर सकते हैं और एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार एग्जाम सिटी स्लिप 8 जून को जारी होगा। City Slip डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UGC NET City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • सिटी स्लिप के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Advance Exam City Intimation" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और प्रदान किया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी शहर परीक्षा सूचना पर्ची प्रदर्शित की जाएगी।
  • पर्ची डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

UGC NET Exam Schedule: 83 विषयों के लिए परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 83 विषय होंगे। यूजीसी के अनुसार, शिफ्ट 1 में दर्शनशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, सामाजिक कार्य, लोक प्रशासन, संगीत, विभिन्न भाषाओं और अन्य विषयों की परीक्षाएं शामिल होंगी। शिफ्ट 2 में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, शिक्षा, प्रबंधन और अन्य जैसे विषय शामिल होंगे।

यूजीसी के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2024 के परीक्षा पैटर्न में दो पेपर शामिल हैं, पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपरों की कुल अवधि तीन घंटे है, और उनमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करते समय किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वे एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article