National Testing Agency (NTA) University Grants Commission (UGC) National Eligibility Test (NET) Phase III Admit Card आखिरकार जारी कर दिया गया है, यूजीसी नेट फेज 3 की यह परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होने वाली हैं, ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होने का माहौल बना हुआ था। यदि आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यहां से अपडेट देखें और जानें यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।
UGC NET Phase 3 Admit Card को यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। आप यहां डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार UGC NET दिसंबर 2022 चरण- III के लिए परीक्षा शहर और सूचना पर्ची भी हाल ही में जारी कर दी गई थी।
परीक्षा शहर पर्ची को न समझें एडमिट कार्ड
ध्यान दें, यह UGC NET 2022 Phase 3 Exam City Intimation Letter को प्रवेश पत्र नहीं समझें। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर के आवंटन के लिए एक सूचना पत्र है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा केंद्र कहां है।
यूजीसी नेट चरण 3 प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड
- यूजीसी नेट चरण 3 की वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- Candidate Activity में देखें
- अब इस लिंक पर क्लिक करें Release of Admit Card for UGC NET December 2022-Phase-II
- आवेदन नंबर, जन्मतिथि और यदि सुरक्षा पिन पूछा जाता है तो उसे भरें।
- यूजीसी नेट चरण 3 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड व प्रिंट लें।
Direct Link for - UGC NET Admit Card 2023 Phase 3 released on ugcnet.nta.nic.in
बता दें, एनटीए यूजीसी नेट चरण 2 की परीक्षा 28 फरवरी, 01 और 02 मार्च 2023 को आयोजित की जा रही है। UGC NET 2023 phase-3 कुल 8 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
