UBSE UK Board 12th Result 2026: 5 साल में कैसा रहा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत, जानें किन किन डेट्स को जारी हुआ रिजल्ट

UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 25 अप्रैल को की जाएगी। आइए उससे पहले बीते 5 सालों के ट्रेंड पर नजर डालें और देखें की बीते सालों में कैसा रहा है 12वीं के छात्रों का प्रदर्शन।

UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार 25 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए अब आपको बीते पांच सालों का पास प्रतिशत बताएं और जानें बीते सालों में कब-कब आया था 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट।

​UBSE UK Board 12th Result 2026​

UBSE UK Board 12th Result 2026

उत्तराखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट किस समय होगा जारी?

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा सुबह 10:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिवेट हो जाएगा। बोर्ड ने इस बार समय पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, ताकि छात्र समय पर अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें।

End of Feed