एजुकेशन

TS SSC Supplementary Results 2025: जारी हुआ तेलंगाना बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

TS SSC Supplementary Results 2025 declared at bse.telangana.gov.in: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) की ओर से टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

TS SSC Supplementary Results 2025

TS SSC Supplementary Results 2025 declared at bse.telangana.gov.in: टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) की ओर से टीएस एसएससी 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 27 जून को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से टीएस एसएससी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

TS SSC Supplementary Result 2025: जारी हुआ सप्लीमेंट्री रिजल्ट

टीएस एसएससी परीक्षा का आयोजन 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 3 जून से 13 जून 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download TS SSC Supplementary Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

TS SSC 10th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

टीएस एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 35 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article