एजुकेशन

TS Inter 1st, 2nd Year Supplementary Results 2023: यहां से डाउनलोड करें टीएस इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट, जानें tsbie.cgg.gov.in पर कब होगा जारी

TS Inter Supplementary Results 2023, TS Inter 1st, 2nd Year Supplementary Results 2023: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cgg.gov.in और tsbie.cgg.gov.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से टीएस इंटर मार्क्स मेमो 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

TS Inter Supplementary Result 2023

Photo : iStock

TS Inter Supplementary Results 2023, TS Inter 1st, 2nd Year Supplementary Results 2023: टीएस इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन की ओर से टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आज या कल में जारी कर सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cgg.gov.in और tsbie.cgg.gov.in पर टीएस इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट (TS 1st, 2nd year Inter Supplementary Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए हॉल टिकट नंबर की आवश्यकता होगी।

TS Inter 1st, 2nd Year Exam 2023: किसके लिए हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा

टीएस इंटर एग्जाम का आयोजन 15 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 9 मई को जारी किए गए थे। जिसके बाद टीएस इंटर परीक्षा में पासिंग मार्क्स न प्राप्त कर पाने वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था।

TS Inter 1st, 2nd Year Result 2023: कब आएगा सप्लीमेंट्री रिजल्ट

टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 12 जून से 20 जून तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के नतीजे आज शाम तक जारी कर दिए जाएंगा। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। टीएस इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download TS Intermediate Supplementary Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cgg.gov.in या tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
  • फिर TS Inter 1st and 2nd Year Supplementary Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टूडेंट्स TS Inter Result 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

TS Inter Supplementary Result 2023: कितने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

इस साल परीक्षा के लिए 9,47,699 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में 4,82,677 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 4,65,022 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article