कक्षा 6 में तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, CBSE फिर करेगा विचार

कक्षा 6 के छात्रों के लिए CBSE की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुझाव दिया है। 17 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने CBSE से कहा कि वह इस नीति को 2027 से लागू करने पर विचार करे।

Three Language Policy Supreme Court: कक्षा 6 के छात्रों के लिए CBSE की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुझाव दिया है। गुरुवार, 17 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने CBSE से कहा कि वह इस नीति को अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2027 से लागू करने पर विचार करे। CBSE की ओर से 'एडिशनल सॉलिसिटर जनरल' ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड इस सुझाव पर विचार करेगा। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना भी शामिल थे।

Three Language Policy in class 6 Supreme Court

कक्षा 6 में तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सुझाव दिया कि नई तीन भाषा नीति को एक साल के लिए टाल देना बच्चों के लिए बेहतर रहेगा। उनके अनुसार, इससे छात्रों को नई व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

End of Feed