एजुकेशन

Board Exams 2023 Admit Card: जारी हुए त्रिपुरा बोर्ड के एडमिट कार्ड, ऑनलाइन नहीं ऐसे पा सकेंगे प्रवेश पत्र

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 05:56 PM IST

Tripura Board Exams 2023 Admit Card: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन इन्हें ऑनलाइन नहीं जारी किया गया है। इच्छुक छात्र यहां से जान सकेंगे कि TBSE Admit Card 2023 को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

त्रिपुरा बोर्ड 2023 के एडमिट कार्ड

Photo : iStock

Tripura Board of Secondary Education (TBSE) के तहत परीक्षा देने जा रहे छात्र ध्यान दें, त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन इन्हें ऑनलाइन नहीं जारी किया गया है। इच्छुक छात्र यहां से जान सकेंगे कि TBSE Admit Card 2023 को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।

अधिसूचना के अनुसार, TBSE ने 23 फरवरी, 2023 से कक्षा 10 (मध्यमिक) और कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। चूंकि इन्हें ऑनलाइन नहीं जारी किया गया है, इसलिए आधिकारिक साइट पर नहीं मिलेगा। त्रिपुरा बोर्ड ने इन एडमिट कार्ड को ऑफलाइन जारी किया है, जिसका मतलब है कि आपको संबंधित स्कूल में जाकर अपने एडमिट कार्ड को लेना होगा।

ऐसे मिलेगा TBSE Admit Card 2023

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी प्रवेश पत्र स्कूल के प्रधानाचार्यों, केंद्र सचिवों/ अधीक्षकों, और स्थल पर्यवेक्षकों द्वारा सीधे या अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।

छात्र एक निश्चित समय सीमा के अंदर ही अपने प्रवेश पत्र को पा सकेंगे। यही नहीं अटेंडेंस कम रोल नंबर शीट को भी निश्चित समय सीमा में ही देख जा सकता है, त्रिपुरा बोर्ड 2023 प्रवेश पत्र पाने के बाद रोल नंबर, फोटोग्राफ और परीक्षा केंद्र की जानकारी को जल्दी चेक कर लें, ताकि किसी तरह की गलती होने पर इससे संबंधित शिकायत को वहीं पर सूचित किया जा सके, अन्यथा बोर्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के समय आपका प्रवेश वर्जित हो सकता है।

कब से कब तक होगी TBSE बोर्ड परीक्षा 2023

त्रिपुरा माध्यमिक या कक्षा 10 के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। छात्र पहले दिन अंग्रेजी का पेपर लिखेंगे। यह परीक्षा 18 अप्रैल तक चलेगी।

TBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 मार्च को अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू होगी और 19 अप्रैल तक चलेगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article