LIVE

स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच, भाषण, निबंध 200 शब्दों में, यहां देखें

भारत देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (Independence Day Speech) रहा है। देशभर में इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया (Swatantrata Diwas Par Speech) जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया (Independence Day Speech In Hindi) जाता है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।

ऐसे में यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध, स्वतंत्रता दिवस पर श्लोगन, स्वतंत्रता दिवस पर कोट्स, स्वतंत्रता दिवस पर बोर्ड डेकोरेशन टिप्स लेकर आए हैं।

Swatantrata Diwas Par Nibandh: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। यही वह दिन है जब भारत करीब 200 वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। इस दिन देशवासियों को अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई जाती है और देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच, भाषण, निबंध 200 शब्दों में, यहां देखें

स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच, भाषण, निबंध 200 शब्दों में, यहां देखें

हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया (Swatantrata Diwas Par Bhashan) जाता है। इस दिन को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया (Independence Day Speech In Hindi) जाता है। इस वर्ष आजादी के पूरे 78 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। वहीं भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (Independence Day Essay In Hindi) रहा है।
यही वह दिन है जब भारत लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं व वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया (Independence Day Board Decoration) जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक स्थलों व सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बच्चे स्कूल में डांस कॉम्पिटिशन, सॉन्ग कॉम्पटिशन, स्पीच व निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस दिन को लेकर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए लाइन ब्लॉग के जरिए स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, निबंध, श्लोगन, कविता, कोट्स, स्कूल बोर्ड डेकोरेशन आदि लेकर आए हैं।

Swatantrata Diwas Par Nibandh: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। यही वह दिन है जब भारत करीब 200 वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। इस दिन देशवासियों को अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई जाती है और देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन होता है।

Swatantrata Diwas Par Bhashan: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण में शामिल करें ये चीजें

  • 15 अगस्त 1947 की आजादी का ऐतिहासिक महत्व
  • महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
  • महात्मा गांधी, भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस के नारे
  • आजादी के बाद देश की प्रगति और उपलब्धियां
  • देशभक्ति कविताएं, शायरियां

15 अगस्त 1947 की आजादी का ऐतिहासिक महत्व
महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
महात्मा गांधी, भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस के नारे
आजादी के बाद देश की प्रगति और उपलब्धियां
देशभक्ति कविताएं, शायरियां

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उपप्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षकगण व मेरे प्यारे साथियों। आज हम सब यहां भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस पंक्ति से करें भाषण की शुरुआत

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
- लाल चन्द फ़लक

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
- फ़िराक़ गोरखपुरी

नाक़ूस से ग़रज़ है न मतलब अज़ाँ से है
मुझ को अगर है इश्क़ तो हिन्दोस्ताँ से है
- ज़फ़र अली ख़ाँ

वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
- जाफ़र मलीहाबादी

AUG 15, 2025 08:33 IST

79th Independence Day 2025, स्वतंत्रता दिवस भाषण LIVE: इस पंक्ति से करें भाषण की शुरुआत

वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
- जाफ़र मलीहाबादी
AUG 15, 2025 08:20 IST

79th Independence Day 2025, स्वतंत्रता दिवस भाषण LIVE: इस बात का रखें ध्यान

  1. अपने भाषण की शुरुआत सभी का स्पष्ट और सम्मानपूर्वक अभिवादन करके करें।
  2. धीरे-धीरे और आत्मविश्वास से बोलें, जहाँ तक हो सके आँखों में आँखें डालकर बात करें।
  3. "स्वतंत्रता", "एकता" और "सम्मान" जैसे महत्वपूर्ण शब्दों पर ज़ोर दें।
  4. श्रोताओं को प्रेरित करने के लिए "जय हिंद!" जैसी एक प्रभावशाली समापन पंक्ति के साथ भाषण समाप्त करें।
  5. दोस्तों/परिवार के सामने अभ्यास करें और बेहतर प्रदर्शन के लिए समय निकालें।
AUG 15, 2025 08:16 IST

79th Independence Day 2025, स्वतंत्रता दिवस भाषण LIVE

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उपप्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षकगण व मेरे प्यारे साथियों। आज हम सब यहां भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। यह दिन हमारे इतिहास का सुनहरा अध्याय है। आज ही के दिन भारत लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिशन उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। इसके लिए हमारे देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन से लेकर भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष ने इस दिन को संभव बनाया। यह दिन हमारी स्वतंत्रता, हमारी एकता और हमारे बलिदान की याद दिलाता है।
AUG 15, 2025 08:10 IST

79th Independence Day 2025, स्वतंत्रता दिवस भाषण LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

यदि आप स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो आप इसकी शुरुआत देशभक्ति पंक्ति, कविता या शायरी से कर सकते हैं। ध्यान रहे अपने निबंध में 15 अगस्त 1947 की आजादी का ऐतिहासिक महत्व, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
व आजादी के बाद देश की प्रगति और उपलब्धियां का जिक्र करना ना भूलें। अपने निबंध में सही व्याकरण के साथ सरल भाषा का प्रयोग करें। साथ ही इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करना ना भूलें। बिना इसके आपका निबंध अधूरा माना जाएगा।
AUG 15, 2025 07:54 IST

न्यूक्लियर की धमकियों को नहीं सहेगा भारत

लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर धमकियों को हम नहीं सहने वाले हैं, न्यूनक्लियल ब्लैकमेल लंबे अर्से से हो रहा है लेकिन अब हम इसे सहने वाले नहीं हैं। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को कल्पना से परे सजा दी है।
AUG 15, 2025 07:49 IST

Independence Day Speech, Anchoring Script In Hindi LIVE

Independence Day Speech, Anchoring Script In Hindi LIVE एंकर: सुप्रभात व जय हिन्द! आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया, सभी शिक्षकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे साथियों! आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। 15 अगस्त 1947 वह ऐतिहासिक दिन है, जब भारत करीब 200 वर्षों तक ब्रिटिशन उपनिवेशों का दंश झेलने के बाद आजाद हुआ था। आइए सबसे पहले हम ईश्वर का आशीर्वाद लें और इस आयोजन की शुरुआत प्रार्थना से करें।

अब मैं हमारे आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया से निवेदन करती हूं कि वे मंच पर पधारकर ध्वजारोहण करें। सभी कृपया खड़े हो जाएं और तिरंगे को सलामी दें।

एंकर: अब समारोह को आगे बढ़ाते हुए हमारे स्कूल के विद्यार्थी आपके सामने अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जो उन्होंने विशेष रूप से इस अवसर के लिए तैयार की हैं।

यहां आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, निबंध और एंकरिंग स्क्रिप्ट पढ़ सकते हैं।
AUG 15, 2025 07:32 IST

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद।’’
उन्होंने एक अन्य ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश एवं नयी स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!’’
आजादी की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देंगे। (भाषा)
AUG 15, 2025 07:23 IST

यहां देखें राष्ट्रगान

जन गण मन अधिनायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा

द्रविड़ उत्कल बंग।

विंध्य हिमाचल यमुना गंगा

उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे

तव शुभ आशीष मागे।

गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे

जय जय जय जय हे॥
AUG 15, 2025 07:10 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE

आपको बता दें कि कुछ ही देर में लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंहा फहराएंगे। इसके बाद देश को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ठीक 7 बजकर 30 मिनट पर पीएम यहां पहुंचेंगे।
AUG 15, 2025 06:57 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE

माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय शिक्षकगण, एवं मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को मेरा सादर नमस्कार। आज हम सब यहां भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकत्र हुए हैं। हर वर्ष 15 अगस्त का दिन हम भारतीय बड़े गर्व और हर्ष के साथ मनाते हैं। इस दिन 1947 में हमारा देश अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था। यह दिन हमारी स्वतंत्रता, हमारी एकता और हमारे बलिदान की याद दिलाता है।
AUG 15, 2025 06:34 IST

Independence Day Speech, Poem In Hindi LIVE: इस कविता से करें भाषण की शुरुआत

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं हिंदी लिरिक्स
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम

उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है
बाट-बाट में हाट-हाट में यहां निराला ठाठ है

देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती हैं बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम

ये हैं अपना राजपूताना नाज़ इसे तलवारों पे
इसने सारा जीवन काटा बरछी तीर कटारों पे
ये प्रताप का वतन पला है आजादी के नारों पे
कूद पड़ी थी यहां हजारों पद्मिनियां अंगारों पे

बोल रही है कण कण से क़ुर्बानी राजस्थान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम

देखो मुल्क मराठों का यह यहां शिवाजी डोला था
मुगलों की ताकत को जिसने तलवारों पे तोला था
हर पर्वत पे आग जली थी हर पत्थर एक शोला था
बोली हर-हर महादेव की बच्चा-बच्चा बोला था

शेर शिवाजी ने रखी थी लाज हमारी शान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम

जलियांवाला बाग ये देखो यहीं चली थी गोलियां
ये मत पूछो किसने खेली यहां खून की होलियां
एक तरफ बंदूकें दन दन एक तरफ थी टोलियां
मरनेवाले बोल रहे थे इंकलाब की बोलियां

यहां लगा दी बहनों ने भी बाजी अपनी जान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम

ये देखो बंगाल यहां का हर चप्पा हरियाला है
यहां का बच्चा-बच्चा अपने देश पे मरनेवाला है
ढाला है इसको बिजली ने भूचालों ने पाला है
मुट्ठी में तूफान बंधा है और प्राण में ज्वाला है

जन्मभूमि है यही हमारे वीर सुभाष महान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम
AUG 15, 2025 06:33 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE: स्वतंत्रता दिवस 2025 की थीम क्या है

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE 13 अगस्त को, राष्ट्रीय सरकार ने अंततः घोषणा की कि 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम "नया भारत" होगी।
AUG 15, 2025 06:31 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE: ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE 15 अगस्त का महत्व केवल ऐतिहासिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। स्वतंत्रता के साथ हमें यह दायित्व भी मिला है कि हम देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दें।
AUG 15, 2025 06:29 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE: ऐसे शुरू करें अपना भाषण

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE आप सभी को मेरा सादर नमस्कार। आज हम सभी यहाँ 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भरपूर है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की 200 से अधिक वर्षों की गुलामी से मुक्त हुआ था। यह दिन केवल हमारी आज़ादी का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग, बलिदान और साहस की याद भी दिलाता है।
AUG 15, 2025 06:25 IST

Which Independence Day Is Today In India

Which Independence Day Is Today In India लोग जानना चाहते हैं कि भारत इस बार अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। बता दें भारत देश इस बार अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।
AUG 15, 2025 05:54 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE: स्वतंत्रता दिवस भाषण में शामिल करें ये चीजें

  • 15 अगस्त 1947 की आजादी का ऐतिहासिक महत्व
  • महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
  • महात्मा गांधी, भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस के नारे
  • आजादी के बाद देश की प्रगति और उपलब्धियां
  • देशभक्ति कविताएं, शायरियां
AUG 15, 2025 05:41 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE: इस शायरी से करें भाषण की शुरुआत

1.बे-ज़ार हैं जो जज़्बा-ए-हुब्ब-उल-वतनी से
वो लोग किसी से भी मोहब्बत नहीं करते

- अज्ञात

2. मैं ने आंखों में जला रखा है आज़ादी का तेल
मत अंधेरों से डरा रख कि मैं जो हूं सो हूं।
अज्ञात
AUG 15, 2025 05:40 IST

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE: राष्ट्रपति ने किया देशवासियों को संबोधित

79th Independence Day 2025, स्वंत्रता दिवस निबंध LIVE राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संदेश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस, सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं। हमारे लिए, हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि है। इस बात का जिक्र भी आप अपने भाषण में कर सकते हैं।
AUG 15, 2025 05:37 IST

India Independence Day Poster

India Independence Day Poster
AUG 15, 2025 05:31 IST

Heart Touching Speech On Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटा व शानदार भाषण

Heart Touching Speech On Independence Day: आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उपप्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षकगण व मेरे (Independence Day Speech In Hindi) प्यारे साथियों। आज हम सब यहां भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित (Swatanteata Diwas Seech) हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। यह दिन हमारे इतिहास का सुनहरा अध्याय है। यही वह दिन था जब भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था। हालांकि स्वतंत्रता प्राप्त करना आसान नहीं था। इसके लिए हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। वहीं सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया। ध्यान रहे अपने भषण के बीच में लगभग सभी स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करना ना भूलें बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।