एजुकेशन

Swami Vivekananda Quotes: युवाओं में जोश भर देंगे स्वामी विवेकानंद के ये कोट्स, आज ही बांध लें गांठ

Swami Vivekananda Quotes in Hindi (स्वामी विवेकानंद के कोट्स हिंदी में): देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत कराना है। ऐसे में इस अवसर पर हम आपके लिए स्वामी विवेकानंद के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं।

Image

Swami Vivekananda Quotes

Swami Vivekananda Quotes in Hindi (स्वामी विवेकानंद के कोट्स हिंदी में): देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti 2025) यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के ज्ञाता थे। वह महज 25 साल की उम्र में ही सांसारिक मोह माया त्याग कर संन्यासी बन गए थे। उन्होंने युवाओं को शिक्षा का महत्व और कर्मयोग का सिद्धांत सिखाया। स्वामी जी ने 39 साल की अल्पायु में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि, उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य भी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत कराना है। ऐसे में इस अवसर पर हम आपके लिए स्वामी विवेकानंद के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं।

Swami Vivekananda Quotes

पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है। फिर विरोध होता है। अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।

जिस प्रकार केवल एक ही बीज पूरे जंगल को पुनर्जीवित करने के लिए पर्याप्त है। उसी प्रकार एक ही मनुष्य विश्व में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त है। ये मनुष्य आप हो सकते हैं।

बहुत सी कमियों के बाद भी हम खुद से प्रेम करते हैं, तो दूसरों में एक कमी से कैसे घृणा कर सकते हैं।

Swami Vivekananda Hindi Quotes

अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करें, तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा ये सिर्फ बुराई का ढेर है। इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए, उतना बेहतर है।

जमीन अच्छी है, खाद अच्छा है, परंतु पानी अगर खारा है, तो फूल खिलते नहीं हैं। भाव अच्छे हैं, कर्म भी अच्छे हैं, मगर वाणी खराब है, तो संबंध कभी टिकते नहीं हैं।

युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Swami Vivekananda Inspiring Quotes

ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं। यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है और रोते हुए कहा कि अंधेरा है।

किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।

जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है तब वह वास्तविक भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article