एजुकेशन

Summer vacation 2024 in Rajasthan: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Rajasthan Schools Summer vacation 2024: राजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में आज यानी 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, जोधपुर सहित सभी जिलों में आज से सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो गए हैं।

Image

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

Rajasthan Schools Summer vacation 2024: राजस्थान प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से आग की तरह झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। हीटवेव के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे है। राजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में आज यानी 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 17 मई से समर वेकेशन शुरू हो गए हैं। दिन में कड़ाके की धूप, लू के थपेड़ों के चलते छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। अब समर वेकेशन शुरू होने से छात्रों को राहत मिली है। जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, जोधपुर सहित सभी जिलों में आज से सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो गए हैं।

Rajasthan Schools Summer Holiday

राजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में आज यानी 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। यहां गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्‍कूल 23 जून तक बंद रहेंगे। इस बीच कई स्कूलों में समर वेकेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। हालांकि शिक्षकों को स्कूल खुलने से 4-5 दिन पहले से स्कूल पहुंचना होगा।

UP Summer Vacation 2024

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन 21 मई, 2024 से शुरू होकर 30 जून, 2024 तक जारी रहेगी। यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि, अभी शिक्षा विभाग की तरफ से गर्मियों की छुट्टियों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Chandigarh School Summer Vacation: चंडीगढ़ के स्कूल में समर वेकेशन

बीते दिनों शिक्षा विभाग चंडीगढ़ ने सरकारी और सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया था। यहां इस बार 23 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे यानी कुल 39 दिन की छुट्टी रहेगी।

दिल्ली में 11 मई से 30 जन तक बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने गर्मियों का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक दिल्ली में स्कूल 11 मई से 30 जून 2024 तक बंद रहेंगे। यानि कि स्टूडेंट्स को कुल 51 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।

Punjab School Summer Vacation: पंजाब के स्कूल में समर वेकेशन

बता दें पंजाब के स्कूलों में अभी आधिकारिक तौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून से 2 जुलाई 2024 तक समर वेकेशन रहेगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article