SSC Steno LDCE Final Answer Key 2025-26: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए गए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की के साथ उनकी रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह सुविधा 2 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इन अपडेट्स को चेक कर लें या डाउनलोड कर लें।
SSC ने जारी की स्टेनो सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की
इस परीक्षा में शामिल सभी योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के मार्क्स भी SSC की वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके मार्क्स देख सकते हैं। यह सुविधा भी 2 अक्टूबर शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।
SSC Grade C Stenographer LDCE 2025 की फाइनल आंसर की कैसे देखें
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Quick Links के नीचे देखें
- 'Answer Key' पर क्लिक कर दें।
और अगर नोटिस देखना है तो
- होमपेज पर ही 'Notice Board' के नीचे देखें और
- 'Grade 'C' Stenographers Limited Departmental Competitive Examination, 2025 : Uploading of Final Answer Key and Final Marks' पर क्लिक कर दें।
समय सीमा खत्म होने से पहले सेव कर लें दस्तावेज
SSC ने उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने के लिए कहा है। एक निर्धारित समय के बाद ये दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे, और आगे इनकी जरूरत पड़ेगी। और यदि कोई उम्मीदवार बाद में इन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध करेगा, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC JE 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर, आयोग ने कहा अब नहीं मिलेगा कोई एक्सटेंशन
