एजुकेशन

SSC MTS Result 2023: जारी होने जा रहा एसएससी एमटीएस रिजल्ट, जानें जनरल SC, ST और OBC का कट ऑफ

SSC MTS Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां जनरल SC, ST और OBC का संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

Image

SSC MTS Result 2023

Photo : iStock

SSC MTS & Havaldar Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (SSC MTS & Havaldar Tier 1 Result 2023) किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट पीडीएफ लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC MTS & Havaldar Exam 2023: कब तक आएगा एमटीएस रिजल्ट

एसएससी एमटीएस व हवलदार टियर 1 परीक्षा 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक दो चरणों में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 जून को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी एमटीएस व हवलदार रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

SSC MTS & Havaldar Tier 1 Expected Cut Off Marks 2023

CategorySSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
जनरल73 - 80
ओबीसी70 - 75
एससी70 - 75
एसटी64 - 70
ईडब्ल्यूएस68 - 73
How to Download SSC MTS & Havaldar Tier 1 Result 2023
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी एमटीएस व हवलदार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC MTS & Havaldar Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार के 12523 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 जनवरी से 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article