SSC MTS and Havaldar Notification 2023: एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (Havaldar) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज रात तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 14 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
SSC MTS Exam Date 2023: सितंबर में होगी परीक्षा
एमटीएस और हवलदार पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SSC MTS & Havaldar Exam 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25/27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें
How to apply for SSC MTS & Havaldar Exam 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर Apply सेक्शन में जाएं और एमटीएस पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेश प्रक्रिया पूरी करें और नए यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
एसएससी एमटीएस और हवलदार एग्जाम के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
