SSC MTS & Havaldar Result 2023: एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (SSC MTS Result) सूचना है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अगले सप्ताह तक मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (SSC MTS Tier 1 Result) सकता है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
SSC MTS Result 2023 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
इस बार एसएससी एमटीएस टियर 1 की परीक्षा 1 सितंबर से 14 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा के तीसरे दिन स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने प्रोविजनल आंसर की जारी किया था। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिनों का समय दिया गया था।SSC MTS Tier 1 Result 2023: कुल इतने पदों पर भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के जरिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 1198 पदों और सीबीआई व सीबीएन में हवदार के 360 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप स्टेप बाय स्टेप चेक कर सकते हैं।SSC MTS & Havaldar Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Tier 1 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि लिस्ट में आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
