एजुकेशन

SSC MTS Exam 2024 Date: एसएससी एमटीएस एग्जाम कब होगा, नोट कर लें पेपर I का पैटर्न

SSC MTS Exam 2024 Date and Pattern: एसएससी एमटीएस पेपर 1 का आयोजन अक्टूबर/नवंबर 2024 में किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और मार्किंग स्कीम सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

SSC MTS Exam 2024 Date

SSC MTS Exam Kab Hoga 2024, SSC MTS Exam 2024 Date and Pattern (एसएससी एमटीएस एग्जाम कब होगा): एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख (SSC MTS Exam 2024 Date) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित की जाएगी। ऐसे में अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो यहां एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न (SSC MTS Exam 2024 Pattern), सिलेबस और मार्किंग स्कीम सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी एमटीएस पेपर 1 का आयोजन अक्टूबर/नवंबर 2024 में किया जाएगा। हालांकि, अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। इस परीक्षा के तहत दो सेशन होंगे। पहले सेशन में न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग से कुल 120 अंक के 40 सवाल होंगे। वहीं, सेशन 2 में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 150 अंक के 50 सवाल होंगे। प्रत्येक सेशन हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।

SSC MTS Exam 2024 Pattern: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप व मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। सेशन 1 में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी लेकिन सेशन 2 में प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काट लिए जाएंगे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं किया जाएगा।

SSC MTS Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6144 पद और हवलदार के 3439 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 27 जून से 3 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article