एजुकेशन

SSC MTS 2024 Notification: एसएससी एमटीएस 2024 फॉर्म कब आएगा, कौन कर सकता है आवेदन

SSC MTS 2024 Notification Date: एसएससी एमटीएस 2024 अधिसूचना जारी को लेकर क्या अपडेट है, कब तक आएंगे फॉर्म, कौन सकता है आवेदन, जानें एसएससी एमटीएस 2024 रि​क्ति विवरण। एसएससी हर साल SSC MTS भर्ती के लिए परीक्षा नोटिफिकेशन निकालता है, इस साल की अनुमानित तिथि देखिए

Image

एसएससी एमटीएस 2024 फॉर्म कब आएगा

SSC MTS 2024 Notification Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, एमटीएस 2024 अधिसूचना जल्द जारी होने वाली है। जानें एसएससी एमटीएस 2024 फॉर्म कब तक आएंगे, कौन सकेगा आवेदन व क्या होगी एसएससी एमटीएस 2024 रिक्ति विवरण? एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, SSC MTS Notification इसी माह में आ जाना चाहिए था, लेकिन बिना कारण दिए इसे जारी करने में देरी हो रही है। जानिए कब तक होगी एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा

यहां पिछले साल की परीक्षा के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

SSC MTS 2024 Exam Date, एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा तिथि

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा अस्थायी रूप से जुलाई-अगस्त के लिए निर्धारित है। लेकिन तय समय पर SSC MTS 2024 Notification न होने की वजह से परीक्षा तिथि के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

SSC MTS 2024 Notification Date, एसएससी एमटीएस 2024 नोटिफिकेशन कब तक आएगा?

एसएससी एमटीएस 2024 नोटिफिकेशन 7 मई के आसपास जारी होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें देरी हो रही है। माना जा रहा है माह के अंत तक में SSC MTS 2024 Notification Sarkari Result से जुड़ी जानकारी आ सकती है।

SSC MTS 2024 Notification Pdf Download, एसएससी एमटीएस 2024 अधिसूचना

एसएससी एमटीएस 2024 अधिसूचना ssc.gov.in पर जारी की जाएगी, जिसके बाद नोटिफिकेशन लिंक को इस पेज (timesnowhindi.com/education) पर भी शेयर कर दिया जाएगा।

SSC MTS 2024 Notification Last Date, एसएससी एमटीएस 2024 अंतिम तिथि

एसएससी एमटीएस 2024 अंतिम तिथि, यदि पिछले ट्रेंड को देखें तो आयोग करीबन एक माह का समय देता है आवेदन के लिए। यदि अधिसूचना इस सप्ताह आएगी, तो जून अंत तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

SSC MTS 2024 Eligibility, एसएससी एमटीएस के लिए कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों को कट-ऑफ तिथि पर या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article