SSC JHT Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस (SSC JHT Exam 2024 Date) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी जेएचटी एग्जाम 2024 डेट, पैटर्न व एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
SSC JHT Paper I Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SSC JHT Paper I Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
एसएससी जेएचटी पेपर 1 एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड परीक्षा के 15 दिन पहले यानी नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
How to download SSC JHT Admit Card 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेएचटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JHT Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सीनियर हिंदी ट्रांस्टेलटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपये से 142400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए 35400 रुपये से 112400 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
