एजुकेशन

Odisha DElEd Admit Card 2024: जारी हुआ ओडिशा डीएलएड एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Odisha DElEd Admit Card 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट scert.samsodisha.gov.in पर जरी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से ओडिशा डीएलए़ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Odisha DElEd Admit Card 2024

Odisha DElEd Admit Card 2024: ओडिशा डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। ओडिशा कर्मचारी चयन बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट scert.samsodisha.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha DElEd Admit Card 2024: तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

ओडिशा डीएलएड परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:15 बजे से 1:45 बजे तक और शाम 3:45 बजे से 5:15 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Odisha DElEd Admit Card 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha DElEd Exam 2024 Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

ओडिश डीएलएड एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 90 अंकों के90 सवाल होंगे। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्खिसी भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article