एजुकेशन

SSC JE 2026 Scorecard: एसएससी जेई पेपर-1 का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC JE Scorecard 2026 final answer key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 के पेपर-1 से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने टियर-1 (पेपर-1) का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

Image

SSC JE Scorecard 2026 final answer key

SSC JE Scorecard 2026 final answer key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 के पेपर-1 से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने टियर-1 (पेपर-1) का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने अंक और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है। इससे यह भी पता चलता है कि अभ्यर्थी अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं। यह परीक्षा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी। फाइनल आंसर-की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकते हैं।

SSC JE Scorecard 2026 final answer key:ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड और आंसर-की

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • “SSC JE Final Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड और आंसर-की स्क्रीन पर दिखेगी
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

SSC JE भर्ती देश की प्रमुख तकनीकी भर्तियों में से एक है, जिसमें हर साल हजारों उम्मीदवार भाग लेते हैं। ऐसे में स्कोरकार्ड और आंसर-की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं। फाइनल आंसर-की परीक्षा प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, क्योंकि इसी के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है और उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का स्पष्ट अंदाजा मिलता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आंसर की और स्कोरकार्ड से अपने रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article