एजुकेशन

SSC JE Paper 2 City Slip: एसएससी जेई पेपर 2 के लिए परीक्षा शहर पर्ची हुई जारी, ssc.gov.in से करें चेक

SSC JE Paper 2 City Slip OUT: एसएससी ने आज 27 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट, यानी ssc.gov.in पर जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर II के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी जेई पेपर 2 के लिए परीक्षा शहर पर्ची हुई जारी

SSC JE Paper 2 City Slip Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 27 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट, यानी ssc.gov.in पर जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर II के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि "इस परीक्षा के लिए 'प्रवेश पत्र' (Admission Certificate) और 'स्क्राइब एंट्री पास' (Scribe Entry Pass) परीक्षा की तारीख से लगभग 02/03 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।"

नोटिस कैसे देखें

  • सबसे पहले ssc.gov.in/ पर जाएं
  • Notice Board के नीचे देखें
  • इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Information regarding the City of Examination, Admission Certificate and Scribe Entry Pass for the candidates of Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination, 2025 (Paper-II)

ये रहा नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक - Notice

SSC JE Paper 2 के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

SSC JE पेपर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे। आज उपलब्ध कराई गई सिटी स्लिप में केवल उस शहर का नाम होगा जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालाकि, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया होगा।

SSC JE Paper 2 कौन दे सकता है?

SSC द्वारा 9 मार्च को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा पेपर 1 उत्तीर्ण किया है, वे ही पेपर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

SSC JE Paper 2 परीक्षा के बारे में

SSC JE पेपर II में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। परीक्षा में तीन भाग शामिल हैं: (Civil, Mechanical & Electrical)। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा 300 अंकों की होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article