एजुकेशन

SSC GD Constable Final Answer Key 2025: जारी हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की, ssc.gov.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

SSC GD Constable Final Answer Key 2025 Pdf released at ssc.gov.in: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आसंर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से जीडी कांस्टेबल आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Final Answer Key 2025

SSC GD Constable Final Answer Key 2025 Pdf released at ssc.gov.in: एसएससी जीडी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 26 जून को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थयों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Answer Key 2025: डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 मार्च को जारी की गई। जबिक, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 17 जून को जारी किया गया। अब इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC GD Final Answer Key 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 53690 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article